22 Aug 2011

बाबा घुइसरनाथ धाम की प्रसार सेवा का शुभारम्भ २ मार्च २०११

बाबा घुइसरनाथ धाम का पौराणिक,धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक प्रसार इन्टरनेट के माध्यम से अच्छी तरह से किया जा सकता है | अत: घुइसरनाथ धाम प्रसार समिति ने पहले बाबा घुइसरनाथ धाम की प्रसार सेवा में वेबसाइट समर्पित की जिसका उद्घाटन प्रमोद जी ने एकता महोत्सव २०११ में किया | मंदिर प्रशासन के तत्कालीनमुख्य महंथ श्री शिव मूर्ति गिरी जी ने बाद में इसे बाबा घुइसरनाथ धाम की वेबसाइट के रूप में लिखित स्वीकृति प्रदान कर समिति को मंदिर प्रशासन की तरफ से स्वीकृत किया | बाबा घुइसरनाथ धाम प्रसार समिति से लगा तार लोग जुड कर अपने सुझाव और अपनी आकांक्षाओं से हमें अवगत करा रहे हैं |

   घुइसरनाथ धाम प्रसार समिति का मुख्य लक्ष्य बाबा घुइसरनाथ धाम को उसकी पौराणिक और दिव्य अध्यात्मिक पहचान भारत में ही नहीं अपितु विश्व में दिलवाना है |

No comments:

Post a Comment